rukh mohabbat se mod aa.e hain | रुख़ मोहब्बत से मोड़ आए हैं

  - Shajar Abbas

रुख़ मोहब्बत से मोड़ आए हैं
हम तअल्लुक़ को तोड़ आए हैं
'इश्क़ के ख़्वाब जिन
में आते थे
हम उन आँखों को फोड़ आए हैं

आँसुओं से जो तर था सहरा में
हम वो दामन निचोड़ आए हैं

'उम्र गुज़रेगी अब उदासी में
ग़म से हम रिश्ता जोड़ आए हैं

लौट आए हैं ख़ुद शजर लेकिन
दिल को दिल्ली में छोड़ आए हैं

  - Shajar Abbas

Bekhayali Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Bekhayali Shayari Shayari