husn karta hai badan ki aa ke darbaari meri | हुस्न करता है बदन की आ के दरबारी मेरी

  - Shajar Abbas

हुस्न करता है बदन की आ के दरबारी मेरी
यूँँ मुसलसल देखिए तक़रीर है जारी मेरी

मिस्ल-ए-यूसुफ़ मिस्र के बाज़ार में आया हूँ मैं
दौर-ए-हाज़िर की ज़ुलैख़ा कर ख़रीदारी मेरी

दिल के होंटों पर दुआ है मौत दे देना ख़ुदा
गर महाज़-ए-इश्क़ पर हो जो गिरफ़्तारी मेरी

जो नए ज़रदार थे कम-ज़र्फ़ वो हँसते रहे
सुन के सब रोने लगे लाचार लाचारी मेरी

हुस्न की चौखट पे दिल ने सर को ख़म कर के कहा
मत बढ़ा बहर-ए-ख़ुदा तू और दुश्वारी मेरी

सरहद-ए-दिल पर ख़ियाम-ए-इश्क़ लगने लग गए
यानी होने जा रही है अब जिगर-ख़्वारी मेरी

क़हक़हे मैंने निकाले हैं उदासी खोदकर
देखकर हैरान हैं फ़नकार फ़नकारी मेरी

मैं मरीज़-ए-इश्क़ हूँ बोलो शजर मैं क्या करूँँ
ख़त्म होने में नहीं आती ये बीमारी मेरी

  - Shajar Abbas

Bimar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Bimar Shayari Shayari