aaj haalat jo ye hamaari hai | आज हालत जो ये हमारी है

  - Shajar Abbas

आज हालत जो ये हमारी है
सब इनायत ये तेरी प्यारी है

तितलियाँ भँवरे हैं गुलिस्ताँ में
फूल की तितलियों से यारी है

जब से हिजरत की तेरे आई ख़बर
क़ल्ब-ए-मुज़्तर में बेक़रारी है

मुझसे मत पूछ मैंने बाद तेरे
किस तरह ज़िंदगी गुज़ारी है

क्या हुआ है शजर जवानों को
हर कोई हुस्न का पुजारी है

  - Shajar Abbas

Husn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Husn Shayari Shayari