iltejaa hai 'ishq ka ooncha ye parcham keejie | इल्तेजा है 'इश्क़ का ऊँचा ये परचम कीजिए

  - Shajar Abbas

इल्तेजा है 'इश्क़ का ऊँचा ये परचम कीजिए
बिन्ते हव्वा से मोहब्बत इब्ने आदम कीजिए

कायनात-ए-इश्क़ मेरी लुट गई ग़म कीजिए
आइए बरबादियों का मेरी मातम कीजिए

रोइए सहरा में चलकर फ़ुर्क़त-ए-महबूब में
क़ैस के ज़ख़्म-ए-जिगर का आप मरहम कीजिए

टूटता है जिस्म से साँसों का धागा आइए
आख़िरी दीदार मेरा मेरे हमदम कीजिए

आप आशिक़ हैं शजर तो आप पर लाज़िम है ये
तुर्बत-ए-मजनू पे चलिए अपना सर ख़म कीजिए

  - Shajar Abbas

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari