jaañ apni tujh pe vaar doon dil apna vaar doon | जाँ अपनी तुझ पे वार दूँ दिल अपना वार दूँ

  - Shajar Abbas

जाँ अपनी तुझ पे वार दूँ दिल अपना वार दूँ
आ जा मैं तेरे हुस्न का सदका उतार दूँ

कंगन दूँ चूड़ियाँ दूँ तुझे और प्यार दूँ
तोहफ़े ये सुब्ह-ओ-शाम तुझे बे-शुमार दूँ

कब तक फिरेगी ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ लिए हुए
ला शाहज़ादी ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ सँवार दूँ

होंठों पे रख दे होंठ मेरे अपने आनकार
ऐ ख़ुश नसब बशर मैं तुझे इख़्तियार दूँ

मुझसे बिछड़ते वक़्त शजर उसने ये कहा
जज़्बात जितने दिल में हैं जज़्बात मार दूँ

  - Shajar Abbas

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari