क्या रब से फ़रियाद करोगी कर लेंगे
दिल को कैसे शाद करोगी कर लेंगे
मेरे जैसे 'इश्क़ में अपने आपको तुम
हु-ब-हू बर्बाद करोगी कर लेंगे
बाद-ए-फ़ुर्क़त जाने वफ़ा ये बतलाओ
क्या तुम मुझको याद करोगी कर लेंगे
अच्छा मेरे आबा-ओ-अजदाद को तुम
आबा-ओ-अजदाद करोगी कर लेंगे
मेरी हिरास में पागल लड़की क्या ख़ुद को
बतलाओ सय्याद करोगी कर लेंगे
हम जैसे मज़लूम-ओ-बेकस आशिक़ की
थोड़ी सी इमदाद करोगी कर लेंगे
दिल का ये जो मन्दिर उजड़ा उजड़ा है
तुम इसको आबाद करोगी कर लेंगे
जान-ए-तमन्ना अपनी रेशमी ज़ुल्फ़ों को
क़ैद से कब आज़ाद करोगी कर लेंगे
मुझ जैसे एक छोटे सारे शाइर को
क्या अपना उस्ताद करोगी कर लेंगे
नाम-ए-शजर का जान-ए-वफ़ा ऐ जान-ए-जिगर
ठीक से कब बहज़ाद करोगी कर लेंगे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shajar Abbas
our suggestion based on Shajar Abbas
As you were reading Ulfat Shayari Shayari