le raha hooñ phool ko apni amaan men dekhiye | ले रहा हूँ फूल को अपनी अमाँ में देखिए

  - Shajar Abbas

ले रहा हूँ फूल को अपनी अमाँ में देखिए
फैली है ख़ुशबू हर इक सू आशियाँ में देखिए

वादी-ए-फ़िरदौस से बढ़कर सुकून-ओ-चैन हैं
शैख़ जी आकर कभी कू-ए-बुताँ में देखिए

दौर-ए-माज़ी सी ज़ुलेख़ा दौर-ए-हाज़िर में भी है
आइए यूसुफ़ ज़रा फिर से जहाँ में देखिए

हसरत-ए-दीदार-ए-जान-ए-जानाँ मुर्शिद शाम से
वसवसे लेने लगी क़ल्ब-ए-तपाँ में देखिए

दर-ब-दर कूचा-ब-कूचा रोज़-ओ-शब शाम-ओ-सहर
क़ैस के मानिंद फिरता हूँ जहाँ में देखिए

एक बच्चा मुफ़लिसी का तन पे डाले पैरहन
भूख से बेचैन है आग़ोश-ए-माँ में देखिए

  - Shajar Abbas

Phool Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Phool Shayari Shayari