दिल हमारा दुखाया जाएगा
और फिर मुस्कुराया जाएगा
ग़म बता तो तेरी जुदाई का
तन्हा कैसे उठाया जाएगा
रात भर जान-ए-बे-बहा तेरा
नाम लिखकर मिटाया जाएगा
तेरी हिजरत के बाद मेरे सनम
एक सहरा बसाया जाएगा
काटकर के शजर परिंदों का
आशियाना जलाया जाएगा
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shajar Abbas
our suggestion based on Shajar Abbas
As you were reading Faasla Shayari Shayari