daave karta hai mere baare men sab jaanta hai | दावे करता है मेरे बारे में सब जानता है

  - Shajar Abbas

दावे करता है मेरे बारे में सब जानता है
तो बता क्या मेरे रोने का सबब जानता है

दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर मेरा हक़ीक़त में मियाँ
या तो जानू हूँ मैं या फिर मेरा रब जानता है

इतना नादान नहीं हैं दिल-ए-नादान मेरा
ये तेरा चेहरा तेरा लहजा-ओ-लब जानता है।

क्यूँ नहीं देता मेरे दिल को तू बा-वक़्त गिज़ा
ऐ बशर तू तो मेरे दिल की तलब जानता है।

इसका नाता है किसी अच्छे क़बीले से शजर
इसलिए लड़का ये तहज़ीब-ओ-अदब जानता है

  - Shajar Abbas

Shajar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Shajar Shayari Shayari