mata-e-dil ho mataa-e-jaan ho gulon ki fasl-e-bahaar tum ho | मता-ए-दिल हो मता-ए-जाँ हो गुलों की फ़स्ल-ए-बहार तुम हो

  - Shajar Abbas

मता-ए-दिल हो मता-ए-जाँ हो गुलों की फ़स्ल-ए-बहार तुम हो
निगाह-ए-उल्फ़त निगाह-ए-बिस्मिल निगाह-ए-हसरत में यार तुम हो

था दौर-ए-माज़ी वफ़ा का दुश्मन है दौर-ए-हाज़िर वफ़ा का दुश्मन
थे दौर-ए-माज़ी में ख़्वार मजनूँ लो दौर-ए-हाज़िर में ख़्वार तुम हो

तुम्हारा क़ब्ज़ा है सल्तनत पर हाँ तुम ही हाकिम हो सल्तनत के
तुम्हारा हक़ है जो मन में आए करो मोहब्बत-गुज़ार तुम हो

हो रंज-ओ-ग़म के बहुत सताए ये कहके उसने गले लगाया
मुसाफ़िरान-ए-अदम ग़रीब-उल-वतन गरीबुद्दयार तुम हो

दिल-ए-बिरिश्ता दिल-ए-फ़सुर्दा दिल-ए-गिरफ़्ता तड़प के बोला
क़सम ख़ुदा की मिरे हाँ हाल-ए-ज़बूँ के बस ज़िम्मेदार तुम हो

मज़ार-ए-मजनूँ मज़ार-ए-राँझा मज़ार-ए-फ़रहाद चल के चूमों
सुनो जो दौर-ए-जदीद दौर-ए-हयात में दिल-फ़िगार तुम हो

ये मीर-ओ-ग़ालिब अनीस-ओ-मोमिन ये जौन-ओ-हैदर दबीर-उल-इंशा
हैं सब के सब रेख़्ता की ज़ीनत कहो के इन पर निसार तुम हो

था जैसे इबलीस आसमाँ पर उसी तरह से शजर ज़मीं पर
बड़े इबादत-गुज़ार बंदे बड़े तहज्जुद-गुज़ार तुम हो

तुम्हारे सदक़े में चाँद तारे चमन ज़मीन-ओ-ज़माँ बना है
शजर हो शाम-ओ-सहर तुम इसकी क़सम से लैल-ओ-नहार तुम हो

  - Shajar Abbas

Beqarari Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Beqarari Shayari Shayari