teri yaadon ke bin dil ka nagar veeraan lagta hai | तेरी यादों के बिन दिल का नगर वीरान लगता है

  - Shajar Abbas

तेरी यादों के बिन दिल का नगर वीरान लगता है
हक़ीक़त आज बतलाऊँ ये क़ब्रिस्तान लगता है

परी को नोच देता है हवस अपनी मिटाने को
मुझे इस दौर का इंसान इक हैवान लगता है

मोहब्बत का जो हामी बन रहा है वो नया लड़का
यक़ीनन दर्द से फ़ुर्क़त के वो अनजान लगता है

भरोसा सब पे कर लेता है आँखें मूँद कर पागल
उसे हर शख़्स जो है साहिब-ए-ईमान लगता है

तेरी फ़ुर्क़त के ग़म ने हाल ऐसा कर दिया मेरा
कि अब जीना ज़माने में बड़ा नुकसान लगता है

ख़ुदा का वास्ता देते हैं तुमको अब पलट आओ
हमारा दिल कहीं तुम बिन नहीं ऐ जान लगता है

हमारे साथ में शाना मिलाकर जब भी चलते हो
क़सम से पुर-ख़तर हर रास्ता आसान लगता है

कभी ख़िदमत नहीं करता है तू मुफ़्लिस की बेकस की
बता तू कौन से रुख़ से भला इंसान लगता है

अगर वो लब हिलाता है चमन में फूल गिरते हैं
गुलिस्ताँ का शजर भँवरा हमें सुलतान लगता है

ज़ियारत से शजर महरूम ही मर जाएँगे उसकी
अधूरा दिल का रह जाएगा हर अरमान लगता है

शजर जब देखता हूँ मैं कभी रंगीं ज़माने को
कहीं गुलशन कहीं सहरा कहीं शमशान लगता है

  - Shajar Abbas

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari