saamne uske dam bharne men dam lagta hai | सामने उसके दम भरने में दम लगता है

  - SHIV SAFAR

सामने उसके दम भरने में दम लगता है
जितनी बार भी देखूँ उसको कम लगता है

अब तो मेरे पागलपन का ये आलम है
रास आते हैं धोके अच्छा ग़म लगता है

सारी तहरीरों में तू और मैं लिक्खा हो
रश्क मुझे होता है जहाँ भी हम लगता है

इस झूठी दुनिया को सच्ची लिखते लिखते
ख़ुश्क है लगती स्याही काग़ज़ नम लगता है

लगता हूँ मैं ज़ख़्म कोई ख़ुद पर ख़ुद को अब
और मेरे इस ज़ख़्म का तू मरहम लगता है

  - SHIV SAFAR

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SHIV SAFAR

As you were reading Shayari by SHIV SAFAR

Similar Writers

our suggestion based on SHIV SAFAR

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari