ha | हमें हाकिमों की जफ़ा मार देगी

  - SHIV SAFAR

हमें हाकिमों की जफ़ा मार देगी
बचेंगे जो उनको वबा मार देगी

भले ये बला जान लेगी न अपनी
मगर हमको डर की फ़ज़ा मार देगी

वो बोतल के पानी से तो बच गए हम
मगर बिक रही ये हवा मार देगी

पुराने वो नुस्ख़ों को अपना लो यारो
नहीं तो विदेशी दवा मार देगी

अभी भी है मौक़ा' समझ जा तू वर्ना
तुझे ख़ुद तेरी मूर्खता मार देगी

  - SHIV SAFAR

Ehsaas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SHIV SAFAR

As you were reading Shayari by SHIV SAFAR

Similar Writers

our suggestion based on SHIV SAFAR

Similar Moods

As you were reading Ehsaas Shayari Shayari