"तुम और इश्क़"

अज़ल से रेत है ज़िन्दगी
अज़ल से पानी है इश्क़

आप के कंधे पर
मेरा सिर मेहमान है
मेरी बाहों में
आप की मेज़बान है इश्क़

ज़ुल्फ़ों से उतर कर
कानो तक का सफ़र है
चमकती आँखों से
महकते आँचल तक की कहानी है इश्क़

आप के माथे पर
मेरे लबों के निशान
मेरे लबों पर
आप के लम्स की निशानी है इश्क़

— Sandeep Rajput

More by Sandeep Rajput

Other nazm from the same pen

See all from Sandeep Rajput →

Lab Shayari

Shers of lab.

All Lab Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling