दिया हमें जो दान मुबारक
और किया एहसान मुबारक
ऊब गए ले ज्ञान तुम्हारा
तुम्हें तुम्हारा ज्ञान मुबारक
सिर्फ़ बधाई दे सकते हम
तुम्हें मिली पहचान मुबारक
जल्द हमारी शादी होगी
हमें हमारी जान मुबारक
जिस
में सुंदर झुमके पहने
इतने प्यारे कान मुबारक
जो आते हैं ख़ुशियाँ ले कर
घर आए मेहमान मुबारक
— Suryapratap swtantra















