मिले न ये आसान गुसाईं

मुश्किल है पहचान गुसाईं

दोनों तरफ़ बिछी हैं लाशें
जीवन है शमशान गुसाईं

हम ने उस को चोर बताया
जिस का है सम्मान गुसाईं

उतना ही अच्छा है क्या वो
जितना उस का ज्ञान गुसाईं

जिस को धन की भूख नहीं है
वो सच्चा धनवान गुसाईं

— Suryapratap swtantra

More by Suryapratap swtantra

Other ghazal from the same pen

See all from Suryapratap swtantra →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling