वो नाज़ुक लब हसीं चेहरा हमें बर्बाद कर देगा
अचानक ज़ुल्फ़ का खुलना हमें बर्बाद कर देगा
तुम्हारे होंट का तिल देखने की दिल में है हसरत
हटेगा रुख़ से जो पर्दा हमें बर्बाद कर देगा
अगर नज़रों का झुकना दिल की बेचैनी बढ़ाता है
निगाहों का मगर उठना हमें बर्बाद कर देगा
तुम्हारे हुस्न से बेशक कई आबाद दिल होंगे
मगर इस हुस्न का जल्वा हमें बर्बाद कर देगा
— Tarun Bharadwaj















