पता मिलता नहीं अपना मुझे
किसी ने इस तरह खोया मुझे
सभी ने शे'र समझा दाद दी
किसी ने भी नहीं समझा मुझे
न जाने किस जगह पहुँचा गया
तुम्हारे घर का ये रस्ता मुझे
उदासी क्या है ये समझा गया
मेरी ही उम्र का बच्चा मुझे
— Shivam Tiwari
किसी ने इस तरह खोया मुझे
सभी ने शे'र समझा दाद दी
किसी ने भी नहीं समझा मुझे
न जाने किस जगह पहुँचा गया
तुम्हारे घर का ये रस्ता मुझे
उदासी क्या है ये समझा गया
मेरी ही उम्र का बच्चा मुझे
Other ghazal from the same pen
Shers of udasi.
Voices in the same orbit
Poetry by feeling