kisi ko ishq ka khumaar kya dete | किसी को इश्क़ का ख़ुमार क्या देते,

  - Shubham Rai 'shubh'

किसी को इश्क़ का ख़ुमार क्या देते,
परेशाँ हैं हमीं, क़रार क्या देते

जहाँ में फिर रहा लिए सभी ज़िल्लत,
किसी को यार हम शुमार क्या देते

विभाजित हो अलग थलग पड़ा हूँ ख़ुद
किसी दुश्मन को हम दिवार क्या देते

बुलाने पर नहीं गया कभी उसके
उसे हम बेबसी की हार क्या देते

निकम्मा 'शुभ' हमें समाज कहता है
किसी को यार हम सुचार क्या देते

  - Shubham Rai 'shubh'

Revenge Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shubham Rai 'shubh'

As you were reading Shayari by Shubham Rai 'shubh'

Similar Writers

our suggestion based on Shubham Rai 'shubh'

Similar Moods

As you were reading Revenge Shayari Shayari