मुख़्तलिफ़ मौज़ूआत पर

रात भर बातें कर के वो लोग
थक चुके थे
और फिर
ऐसे वा'दों में बंध गए थे
जिस का पूरा होना मुमकिन न था
क्यूँकि कुछ लम्हों बा'द
वो सब अपना अपना सामान उठाए
मुख़्तलिफ़ रास्तों पर चल पड़े थे
और स्टेशन पर सन्नाटा था

— Aabid Adeeb

More by Aabid Adeeb

Other nazm from the same pen

See all from Aabid Adeeb →

Raat Shayari

Shers of raat.

All Raat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling