एक लम्हे को सदी होते हुए देखा है मैंने
एक लम्हा दाइमी होते हुए देखा है मैंने
वस्ल का सुख दाइमी होते नहीं देखा है जानाँ
दर्द-ए-हिज्राँ दाइमी होते हुए देखा है मैंने
काम कोई भी असंभव इसलिए लगता नहीं है
एक क़तरे को नदी होते हुए देखा है मैंने
आपकी हाँ सच में ही हाँ है ये कैसे मान लूँ मैं
लड़कियों को लालची होते हुए देखा है मैंने
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Dariya Shayari Shayari