हमें इक रंग की तस्वीर पहना दी
कहा कंगन है और ज़ंजीर पहना दी
बताया यह था की जन्नत में भेजेंगे
किसी आतंकी की तक़दीर पहना दी
तुम्हारा काम है ख़ुश्बू को फैलाना
लुभाया यूँँ था पर शमशीर पहना दी
हमें ग़म-ख़्वार भी ऐसा मिला आतिश
सुना कर दर्द ख़ुद की पीर पहना दी
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Tasweer Shayari Shayari