इल्तिजा है बहार में रखिए
आप अपने दयार में रखिए
'उम्र भर इंतिज़ार में रखिए
'इश्क़ के पर ख़ुमार में रखिए
वक़्त पड़ने पे काम आऊँगा
आप पहली क़तार में रखिए
आपका फ़लसफ़ा समझ आया
इक नहीं सबको प्यार में रखिए
और फबेगी यही हरी साड़ी
चाँद तारे किनार में रखिए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Waqt Shayari Shayari