'ishq vo jis men gham nahin hongeus kahaanii men ham nahin honge | 'इश्क़ वो जिस में ग़म नहीं होंगे

  - Aatish Indori

'इश्क़ वो जिस में ग़म नहीं होंगे
उस कहानी में हम नहीं होंगे

अस्ल दौलत तो छूट जायेगी
गर मुहब्बत में ग़म नहीं होंगे

खोपड़ी ख़र्च मत करो साहब
पेड़ से उल्लू कम नहीं होंगे

कैसे हम होंगे क़ैस और लैला
'इश्क़ में गर सितम नहीं होंगे

  - Aatish Indori

Udasi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Udasi Shayari Shayari