juda hai par judaai hai nahin hai dekhna yah hai | जुदा है पर, जुदाई है, नहीं है, देखना यह है

  - Aatish Indori

जुदा है पर, जुदाई है, नहीं है, देखना यह है
वफ़ा में बे-वफ़ाई है, नहीं है, देखना यह है

सलाख़ों से रिहाई दी गई होगी परिंदों को
ग़ुलामी से रिहाई है, नहीं है, देखना यह है

चलो इक दूसरे से हम जुदा हो जाते हैं जानाँ
मुहब्बत इन्तिहाई है, नहीं है, देखना यह है

मुहब्बत रूह से है या बदन से है समझ लूँगा
मुहब्बत में हयाई है, नहीं है, देखना यह है

  - Aatish Indori

Wafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Wafa Shayari Shayari