main teraa hooñ tu meraa hai | मैं तेरा हूँ तू मेरा है

  - Aatish Indori

मैं तेरा हूँ तू मेरा है
इसलिए दुनिया ख़फ़ा है

रास्ता मुझको पता है
बस यही मेरी ख़ता है

वजह कुछ हो तो बताऊँ
आदतन वो बेवफ़ा है

हाँ नहीं की तो कहोगे
बेवफ़ा है बेवफ़ा है

क्या मज़ा आएगा उनको
रास्ता जिनको पता है

आतिश इंदौरी

  - Aatish Indori

Travel Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Travel Shayari Shayari