mendhakon ko naal thoke ja rahe hain | मेंढकों को नाल ठोके जा रहे हैं

  - Aatish Indori

मेंढकों को नाल ठोके जा रहे हैं
दम पे इन के ताल ठोके जा रहे हैं

हाँ मिलेंगे उच्च गुणवत्ता के दूले
गंजियों पे बाल ठोके जा रहे हैं

मुल्क चाहे गर्त में जाए तो जाए
अपने अपने ताल ठोके जा रहे हैं

ख़ुश-नुमा माहौल बनना तय है 'आतिश'
हाथ पर झप-ताल ठोके जा रहे हैं

  - Aatish Indori

Raqs Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Raqs Shayari Shayari