roz khaabo men aa ke yaad kiya kar mujhko | रोज़ ख़्वाबों में आ के याद किया कर मुझको

  - Aatish Indori

रोज़ ख़्वाबों में आ के याद किया कर मुझको
हो किसी और के तो यूँँ शाद किया कर मुझको

जिस्म में जुड़ती हैं हर रोज़ लहू की बूँदें
कम से कम उतना तो बर्बाद किया कर मुझको

रोज़ कुछ ख़्वाब बग़ीचे से मैं चुन लाऊँगा
'इश्क़ की क़ैदस आज़ाद किया कर मुझको

साथ जिसका है वो प्याले से छलक जाती है
जब नहीं मेरे तो मत याद किया कर मुझको

  - Aatish Indori

Crime Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Crime Shayari Shayari