"बताया था कि मुहब्बत करता हूँ "

मैं ने शब्दों में कभी नहीं कहा कि मैं तुम से मुहब्बत करता हूँ क्योंकि मुहब्बत कहने की बात नहीं है

मैं ने कभी कोई चिट्ठी भी नहीं लिखी जिस से तुम पढ़ पाते कि मैं तुम से मुहब्बत करता हूँ क्योंकि मुहब्बत काग़ज़ पर लिखने की बात नहीं है

मैं ने कभी तुम्हें छूने की कोशिश नहीं की जिस से तुम जान पाते कि मैं तुम्हें मुहब्बत करता हूँ क्योंकि हवा जिस मुहब्बत से छूती है वैसा छूना मुझे नहीं आता

पर मैं तुम्हारे सामने चहरे पर हँसी लाता था
जिस प्रकार पेड़ फूल खिलाता है धरती को ये जताने के लिए कि वो उस से मुहब्बत करता है

— Aatish Indori

More by Aatish Indori

Other nazm from the same pen

See all from Aatish Indori →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling