peeche se har gham par vaar kiya hamne | पीछे से हर ग़म पर वार किया हमने,

  - Darpan

पीछे से हर ग़म पर वार किया हमने,
ख़ुश होने की हद को पार किया हमने..

हर दूजे चेहरे पर दिल आ जाता है,
तुम सोचोगे कैसे प्यार किया हमने..

काम लिया तो था तुम सेे ख़ुद्दारी में,
लेकिन तुम सेे भी बेकार किया हमने..

ख़ुद हम ऐसे वैसे थे लेकिन फिर भी,
कैसे कैसो को इनकार किया हमने..

'इश्क़ हमारा चाँद सितारे छू लेगा,
घुटनों पर आकर इज़हार किया हमने..

मौत खड़ी थी दरवाज़े पर मिलने को,
मुश्किल से ख़ुद को तैयार किया हमने..

'दर्पन' तुम जो 'मर जाऊँगा' कहते हो..
ऐसा ग़ुस्सा कितनी बार किया हमने?

  - Darpan

Khafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Darpan

As you were reading Shayari by Darpan

Similar Writers

our suggestion based on Darpan

Similar Moods

As you were reading Khafa Shayari Shayari