पहले पहले दिल लगता था अब तो सिर्फ़ दिमाग़ लगे
क्या मतलब ऐसे रिश्ते पर फूल खिले या दाग़ लगे
इस
में ऐसी तारीक़ी है जिस सेे सब घबराते हैं
दश्त वगरना सबको अपने घर का गुलशन-बाग़ लगे
मुमकिन है तुमको पहले से और ज़्यादा उलझा दे
जो दिखने में इस गुत्थी का सब सेे अहम सुराग़ लगे
मुझ सेे पहले इसके होंठो को गीला कर दे साक़ी
मुझ सेे उम्दा प्यासा तो ये मय का ख़ुश्क अयाग़ लगे
एक नज़र पड़ जाए उसकी जिसकी ख़ातिर पहना है
फिर चाहे तो इस कुर्ते में आग लगे या दाग़ लगे
उसकी आँखें पाकीज़ा हैं इतनी पाकीज़ा 'दर्पन'
वो देखे तो उसको काला पत्थर एक चराग़ लगे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Darpan
our suggestion based on Darpan
As you were reading Nigaah Shayari Shayari