dasht kinaare 'ishq pukaare aur kahein ye tum hi ho | दश्त किनारे 'इश्क़ पुकारें और कहें ये तुम ही हो

  - Abhishar Geeta Shukla

दश्त किनारे 'इश्क़ पुकारें और कहें ये तुम ही हो
हर मरहम का घाव लगा लें और कहें ये तुम ही हो

सबने क्या क्या रूप गढ़े हैं तेरी हुस्न बयानी में
हम दरिया से चाँद निकालें और कहें ये तुम ही हो

जितने 'इश्क़ कहें हों सबने और सुनें हों जितने भी
सबकी इक तस्वीर बना लें और कहें ये तुम ही हो

दुनिया की फुलवारी में जो सबसे सुंदर तितली हो
उस तितली का हुस्न सँवारें और कहें ये तुम ही हो

जिस चिड़िया ने पिंजर तोड़ा 'इश्क़ किया आज़ाद हुई
उस चिड़िया के पंख निहारें और कहें ये तुम ही हो

  - Abhishar Geeta Shukla

Titliyan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abhishar Geeta Shukla

As you were reading Shayari by Abhishar Geeta Shukla

Similar Writers

our suggestion based on Abhishar Geeta Shukla

Similar Moods

As you were reading Titliyan Shayari Shayari