सुर्ख़ सहरस है तो बस इतना सा गिला हम लोगों का

हिज्र चराग़ों में फिर शब भर ख़ून जला हम लोगों का

हम वहशी थे वहशत में भी घर से कभी बाहर न रहे
जंगल जंगल फिर भी कितना नाम हुआ हम लोगों का

और तो कुछ नुक़सान हुआ हो ख़्वाब में याद नहीं है मगर
एक सितारा ज़र्ब-ए-सहरस टूट गया हम लोगों का

ये जो हम तख़्लीक़-ए-जहान-ए-नौ में लगे हैं पागल हैं
दूर से हम को देखने वाले हाथ बटा हम लोगों का

बिगड़े थे बिगड़े ही रहे और उम्र गुज़ारी मस्ती में
दुनिया दुनिया करने से जब कुछ न बना हम लोगों का

ख़ाक की शोहरत देख के हम भी ख़ाक हुए थे पल भर को
फिर तो तआक़ुब करती रही इक उम्र हवा हम लोगों का

शब भर इक आवाज़ बनाई सुब्ह हुई तो चीख़ पड़े
रोज़ का इक मामूल है अब तो ख़्वाब-ज़दा हम लोगों का

— Abhishek shukla

More by Abhishek shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Abhishek shukla →

Hijr Shayari Collection

Shers of hijr shayari collection.

All Hijr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling