ख़ामुशी और फिर ये हालत है

सच कहूँ तो तेरी ज़रूरत है

आप को देख साफ़ दिखता है
ये मुहब्बत नहीं इनायत है

तू कभी फ़ोन तक नहीं करता
सब को मुझ से यही शिकायत है

उस से तुम को वफ़ा की है उम्मीद
और नए दौर की वो औरत है

इस क़दर तन्हा हूँ की मैं जैसे
ये उदासी ही मेरी क़िस्मत है

— Abhishek Dhakad

More by Abhishek Dhakad

Other ghazal from the same pen

See all from Abhishek Dhakad →

Sad Shayari Collection

Shers of sad shayari collection.

All Sad Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling