मुहब्बत की दुनिया बड़ी सख़्त दुनिया

बदलती है दुनिया ये कम-बख़्त दुनिया

यक़ीं भी करे दिल तो कैसे करेगा
जुनूनों पे हँसती यूँ यक-लख़्त दुनिया

मुसाफ़िर कहाँ का कहाँ पर रुकेगा
बताएगी कैसे ये बे-रख़्त दुनिया

शरीफ़ों का अंजाम अच्छा नहीं है
शरीफ़ों को डसती हया-लख़्त दुनिया

मगर कोई दुनिया को इतना न समझा
सजाएगी बस ताज और तख़्त दुनिया

— Abhinav Srivastav

More by Abhinav Srivastav

Other ghazal from the same pen

See all from Abhinav Srivastav →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling