घर का रस्ता भी मिला था शायद
राह में संग-ए-वफ़ा था शायद
इस क़दर तेज़ हवा के झोंके
शाख़ पर फूल खिला था शायद
जिस की बातों के फ़साने लिक्खे
उस ने तो कुछ न कहा था शायद
लोग बे-मेहर न होते होंगे
वहम सा दिल को हुआ था शायद
तुझ को भूले तो दुआ तक भूले
और वही वक़्त-ए-दुआ था शायद
ख़ून-ए-दिल में तो डुबोया था क़लम
और फिर कुछ न लिखा था शायद
दिल का जो रंग है ये रंग 'अदा'
पहले आँखों में रचा था शायद
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ada Jafarey
our suggestion based on Ada Jafarey
As you were reading Khushboo Shayari Shayari