वैसे ही ख़याल आ गया है

या दिल में मलाल आ गया है

आँसू जो रुका वो किश्त-ए-जाँ में
बारिश की मिसाल आ गया है

ग़म को न ज़ियाँ कहो कि दिल में
इक साहिब-ए-हाल आ गया है

जुगनू ही सही फ़सील-ए-शब में
आईना-ख़िसाल आ गया है

आ देख कि मेरे आँसुओं में
ये किस का जमाल आ गया है

मुद्दत हुई कुछ न देखने का
आँखों को कमाल आ गया है

मैं कितने हिसार तोड़ आई
जीना था मुहाल आ गया है

— Ada Jafarey

More by Ada Jafarey

Other ghazal from the same pen

See all from Ada Jafarey →

Khyaal Shayari

Shers of khyaal.

All Khyaal Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling