kaanta sa jo chubha tha vo lau de gaya hai kya | काँटा सा जो चुभा था वो लौ दे गया है क्या

  - Ada Jafarey

काँटा सा जो चुभा था वो लौ दे गया है क्या
घुलता हुआ लहू में ये ख़ुर्शीद सा है क्या

पलकों के बीच सारे उजाले सिमट गए
साया न साथ दे ये वही मरहला है क्या

मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ
तुम मुझ से पूछते हो मिरा हौसला है क्या

सागर हूँ और मौज के हर दाएरे में हूँ
साहिल पे कोई नक़्श-ए-क़दम खो गया है क्या

सौ सौ तरह लिखा तो सही हर्फ़-ए-आरज़ू
इक हर्फ़-ए-आरज़ू ही मिरी इंतिहा है क्या

इक ख़्वाब-ए-दिल-पज़ीर घनी छाँव की तरह
ये भी नहीं तो फिर मिरी ज़ंजीर-ए-पा है क्या

क्या फिर किसी ने क़र्ज़-ए-मुरव्वत अदा किया
क्यूँँ आँख बे-सवाल है दिल फिर दुखा है क्या

  - Ada Jafarey

Nazakat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ada Jafarey

As you were reading Shayari by Ada Jafarey

Similar Writers

our suggestion based on Ada Jafarey

Similar Moods

As you were reading Nazakat Shayari Shayari