KHud hijaabo sa KHud jamaal sa tha | ख़ुद हिजाबों सा ख़ुद जमाल सा था

  - Ada Jafarey

ख़ुद हिजाबों सा ख़ुद जमाल सा था
दिल का आलम भी बे-मिसाल सा था

अक्स मेरा भी आइनों में नहीं
वो भी कैफ़ियत-ए-ख़याल सा था

दश्त में सामने था ख़ेमा-ए-गुल
दूरियों में 'अजब कमाल सा था

बे-सबब तो नहीं था आँखों में
एक मौसम कि ला-ज़वाल सा था

ख़ौफ़ अंधेरों का डर उजालों से
सानेहा था तो हस्ब-ए-हाल सा था

क्या क़यामत है हुज्ला-ए-जाँ में
उस के होते हुए मलाल सा था

जिस की जानिब 'अदा' नज़र न उठी
हाल उस का भी मेरे हाल सा था

  - Ada Jafarey

Jalwa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ada Jafarey

As you were reading Shayari by Ada Jafarey

Similar Writers

our suggestion based on Ada Jafarey

Similar Moods

As you were reading Jalwa Shayari Shayari