इस से पहले कि तुझे और सहारा न मिले

मैं तिरे साथ हूँ जब तक मिरे जैसा न मिले

कम से कम बदले में जन्नत उसे दे दी जाए
जिस मोहब्बत के गिरफ्तार को सेहरा ना मिले

लोग कहते है के हम लोग बुरे आदमी है
लोग भी ऐसे जिन्होने हमें देखा ना मिले

बस यही कह के उसे मैं ने ख़ुदा को सौंपा
इत्तिफ़ाक़न कही मिल जाए तो रोता ना मिले

बद-दुआ है के वहाँ आए जहाँ बैठते थे
और ‘अफ्कार’ वहाँ आप को बैठा ना मिले

— Afkar Alvi

More by Afkar Alvi

Other ghazal from the same pen

See all from Afkar Alvi →

Aadmi Shayari

Shers of aadmi.

All Aadmi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling