to phir vo 'ishq ye naqd-o-nazar baraae-farokht | तो फिर वो 'इश्क़ ये नक़्द-ओ-नज़र बराए-फ़रोख़्त

  - Afzal Khan

तो फिर वो 'इश्क़ ये नक़्द-ओ-नज़र बराए-फ़रोख़्त
सुख़न बराए-हुनर है हुनर बराए-फ़रोख़्त

अयाँ किया है तिरा राज़ फ़ी-सबीलिल्लाह
ख़बर न थी कि है ये भी ख़बर बराए-फ़रोख़्त

मैं क़ाफ़िले से बिछड़ कर भला कहाँ जाऊँ
सजाए बैठा हूँ ज़ाद-ए-सफ़र बराए-फ़रोख़्त

परिंदे लड़ ही पड़े जाएदाद पर आख़िर
शजर पे लिक्खा हुआ है शजर बराए-फ़रोख़्त

मैं पहले कूफ़ा गया इस के ब'अद मिस्र गया
इधर बराए-शहादत उधर बराए-फ़रोख़्त

ज़रा ये दूसरा मिस्रा दुरुस्त फ़रमाएँ
मिरे मकान पे लिक्खा है घर बराए-फ़रोख़्त

  - Afzal Khan

Shajar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Khan

As you were reading Shayari by Afzal Khan

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Khan

Similar Moods

As you were reading Shajar Shayari Shayari