vo jo ik shaKHs vahaañ hai vo yahaañ kaise ho | वो जो इक शख़्स वहाँ है वो यहाँ कैसे हो

  - Afzal Khan

वो जो इक शख़्स वहाँ है वो यहाँ कैसे हो
हिज्र पर वस्ल की हालत का गुमाँ कैसे हो

बे-नुमू ख़्वाब में पैवस्त जड़ें हैं मेरी
एक गमले में कोई नख़्ल जवाँ कैसे हो

तुम तो अल्फ़ाज़ के नश्तर से भी मर जाते थे
अब जो हालात हैं ऐ अहल-ए-ज़बाँ कैसे हो

आँख के पहले किनारे पे खड़ा आख़िरी अश्क
रंज के रहम-ओ-करम पर है रवाँ कैसे हो

भाव-ताव में कमी बेशी नहीं हो सकती
हाँ मगर तुझ से ख़रीदार को नाँ कैसे हो

मिलते रहते हैं मुझे आज भी 'ग़ालिब' के ख़ुतूत
वही अंदाज़-ए-तख़ातुब कि मियाँ कैसे हो

  - Afzal Khan

Hijrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Khan

As you were reading Shayari by Afzal Khan

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Khan

Similar Moods

As you were reading Hijrat Shayari Shayari