maut ka jo naam sunkar dar ga.e | मौत का जो नाम सुनकर डर गए

  - Afzal Sultanpuri

मौत का जो नाम सुनकर डर गए
डर गए वो आज अपने घर गए

छोड़ देता किस तरह से यार को
साथ में हम यार के अक्सर गए

था तुम्हारे ही भरोसे ख़ैर हो
कब हमारे पास चारागर गए

नींद की हम गोलियाँ खाने लगे
फिर पता चलता किसे वो मर गए

जिस जनाज़े से लिपटकर रो रहे
हाँ वही अफ़ज़ल कभी दर दर गए

  - Afzal Sultanpuri

Dar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Sultanpuri

As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading Dar Shayari Shayari