yahii bas ik gilaa hai zindagi men | यही बस इक गिला है ज़िंदगी में

  - Afzal Sultanpuri

यही बस इक गिला है ज़िंदगी में
कि प्यासा छोड़ देगा तिश्नगी में

मुझे मिलने न आना शहर में तुम
हमारा घर नहीं अब बम्बई में

हमेशा माँगता था बुत के आगे
नहीं है फ़ायदा इस बंदगी में

किसी के सामने रोना नहीं है
ये चलता आ रहा है आशिक़ी में

करूँँ मैं पैरवी कैसे तुम्हारी
कि पकड़े जा चुके हो दुश्मनी में

  - Afzal Sultanpuri

Dushman Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Sultanpuri

As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading Dushman Shayari Shayari