उम्र भर साएबान में रहना

तुम जहाँ हो अमान में रहना

याद का ये भी सिलसिला है बहुत
इक किरन का गुमान में रहना

जब कोई आरज़ू न रह जाए
दिल के ख़ाली मकान में रहना

नफ़रतें बारिशों की सूरत हैं
आग के दरमियान में रहना

सूरत-ए-सुर्ख़ी-ए-फ़साना-ए-गुल
तुम मिरी दास्तान में रहना

— Ahmad Azeem

More by Ahmad Azeem

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Azeem →

Tamanna Shayari

Shers of tamanna.

All Tamanna Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling