अमल बर-वक़्त होना चाहिए था

ज़मीं नम थी तो बोना चाहिए था

समझना था मुझे बारिश का पानी
तुम्हें कपड़े भिगोना चाहिए था

तू जादू है तो कोई शक नहीं है
मैं पागल हूँ तो होना चाहिए था

मैं मुजरिम हूँ तो मुजरिम इस लिए हूँ
मुझे सालिम खिलौना चाहिए था

अगर कट-फट गया था मेरा दामन
तुम्हें सीना पिरोना चाहिए था

— Ahmad Kamal Parvazi

More by Ahmad Kamal Parvazi

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Kamal Parvazi →

Bachpan Shayari

Shers of bachpan.

All Bachpan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling