dariyaa men dasht dasht men dariyaa saraab hai | दरिया में दश्त दश्त में दरिया सराब है

  - Ahmad Khayal

दरिया में दश्त दश्त में दरिया सराब है
इस पूरी काएनात में कितना सराब है

रोज़ाना इक फ़क़ीर लगाता है ये सदा
दुनिया सराब है अरे दुनिया सराब है

मूसा ने एक ख़्वाब-ए-हक़ीक़त बना दिया
वैसे तो गहरे पानी में रस्ता सराब है

पूरी तरह से हाथ में आया नहीं कभी
वो हुस्न-ए-बे-मिसाल भी आधा सराब है

खुलता नहीं है रेत है पानी कि और कुछ
मेरी नज़र के सामने पहला सराब है

सुरज की तेज़ धूप में धोका हर एक शय
काली घटा सी रात में साया सराब है

  - Ahmad Khayal

Nadii Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Khayal

As you were reading Shayari by Ahmad Khayal

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Khayal

Similar Moods

As you were reading Nadii Shayari Shayari