fana ke dasht men kab ka utar gaya tha main | फ़ना के दश्त में कब का उतर गया था मैं

  - Ahmad Khayal

फ़ना के दश्त में कब का उतर गया था मैं
तुम्हारा साथ न होता तो मर गया था मैं

किसी के दस्त-ए-हुनर ने मुझे समेट लिया
वगरना पात की सूरत बिखर गया था मैं

वो ख़ुश-जमाल चमन से गुज़र के आया तो
महक उठे थे गुलाब और निखर गया था मैं

कोई तो दश्त समुंदर में ढल गया आख़िर
किसी के हिज्र में रो रो के भर गया था मैं

  - Ahmad Khayal

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Khayal

As you were reading Shayari by Ahmad Khayal

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Khayal

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari