jo tire gham ki giraani se nikal saka hai | जो तिरे ग़म की गिरानी से निकल सकता है

  - Ahmad Khayal

जो तिरे ग़म की गिरानी से निकल सकता है
हर मुसीबत में रवानी से निकल सकता है

तू जो ये जान हथेली पे लिए फिरता है
तेरा किरदार कहानी से निकल सकता है

शहर-ए-इंकार की पुर-पेच सी इन गलियों से
तू फ़क़त इज्ज़-बयानी से निकल सकता है

गर्दिश-ए-दौर तिरे साथ चले चलता हूँ
काम अगर नक़्ल-ए-मकानी से निकल सकता है

ऐ मिरी क़ौम चली आ मिरे पीछे पीछे
कोई रस्ता भी तो पानी से निकल सकता है

  - Ahmad Khayal

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Khayal

As you were reading Shayari by Ahmad Khayal

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Khayal

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari