falak ke rang zameen par utaarta hua main | फ़लक के रंग ज़मीं पर उतारता हुआ मैं

  - Ahmad Khayal

फ़लक के रंग ज़मीं पर उतारता हुआ मैं
तमाम ख़ल्क़ को हैरत से मारता हुआ मैं

दो चार साँस में जीता हूँ एक अर्से तक
ज़रा से वक़्त में सदियाँ गुज़ारता हुआ मैं

जो मेरे सामने है और दिल-ओ-दिमाग़ में भी
चहार-सम्त उसी को पुकारता हुआ मैं

मिरे नुक़ूश पे कारी-गरी रुकी हुई है
शिकस्ता चाक से ख़ुद को उतारता हुआ मैं

तुम्हारी जीत में पिन्हाँ है मेरी जीत कहीं
तुम्हारे सामने हर बार हारता हुआ मैं

  - Ahmad Khayal

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Khayal

As you were reading Shayari by Ahmad Khayal

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Khayal

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari